फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   906 अधिवक्ता आज चुनेंगे बार की नई कमेटी

906 अधिवक्ता आज चुनेंगे बार की नई कमेटी

Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
906 अधिवक्ता आज चुनेंगे बार की नई कमेटी
election logo
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन के चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 906 अधिवक्ता करेंगे। मंगलवार सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान व चार बजे से मतगणना के साथ परिणाम घोषित होगा। इस मतदान के लिए अधिवक्ताओं को बार काउंसिल ऑफ यूपी का परिचयपत्र या प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के मतदान से एक दिन पूर्व प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। बार अध्यक्ष पद को डा. देवीराम यादव, महेंद्र यादव, रमेशचंद्र गुप्ता, सुरेश यादव, रामनाथ यादव, जाहर सिंह यादव, जयप्रकाश यादव, शंकर लाल निषाद, यतीश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में अजय कुमार निगम, संतोष कुशवाह, महेशचंद्र पाठक एवं प्रवीन उपाध्याय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में उदयवीर सिंह यादव, मुनीष यादव, सलीम खां, राहुल पाराशर, महासचिव पद पर राजेश तिवारी, नाहर सिंह यादव, दलवीर सिंह तोमर, दिनेश चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष पद पर छत्रपाल बाबा व शिवशंकर दुबे, योगेंद्र सिंह बघेल एवं सहसचिव के तीन पद को अरुण कुमार शर्मा, कुमारी मधुलिका सिंह, सुरेंद्र सिंह, चौधरी चंद्रवीर सिंह, उमेश गुर्जर,घनश्याम यादव व आशीष यादव चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश यादव एडवोकेट ने कहा कि मतदान लाइब्रेरी हॉल में होगा। अधिवक्ताओं को बार काउंसिल का प्रमाणपत्र या परिचयपत्र को अनिवार्य रूप से साथ में लाना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से ही पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed