फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ‘रेंगते’ रहिए...दीपावली के बाद ही तैयार होगा फ्लाईओवर

‘रेंगते’ रहिए...दीपावली के बाद ही तैयार होगा फ्लाईओवर

Thu, 20 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
‘रेंगते’ रहिए...दीपावली के बाद ही तैयार होगा फ्लाईओवर
मथुरा। शहर के रेंगते ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए मुर्गा फाटक पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के शुरू होने में अभी बहुत वक्त लगेगा। पहले मार्च, 2017 में पूरा होने का एलान किया गया था लेकिन अब सेतु निगम ने शासन से अक्तूबर तक की मोहलत मांग ली है। लेकिन दीपावली तक भी इस फ्लाईओवर के पूरा होने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन


मुर्गा फाटक पर बन रहा फ्लाईओवर यातायात को रफ्तार देने का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से कलक्ट्रेट रोड को सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। हाईवे से भी सीधा लिंक हो जाएगा। अलीगढ़ को जाने वाली रोडवेज की बसें भी इस फ्लाईओवर से होते हुए बगैर शहर में जाम लगाए निकल जाएंगी। कुल मिलाकर शहर की लड़खड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था सुधर जाएगी। लेकिन इस फ्लाईओवर के निर्माण का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन


अब सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आईपी सिंह का कहना है कि अक्तूबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे ने भी अपने हिस्से का पंद्रह फीसदी काम कर लिया है। पेड़ों का कटान जल्द हो जाएगा जिससे निर्माण में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed