फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जनता एक्सप्रेस को मैनलाइन पर लेकर थ्रू निकाला .

जनता एक्सप्रेस को मैनलाइन पर लेकर थ्रू निकाला .

Tue, 18 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जनता एक्सप्रेस को मैनलाइन पर लेकर थ्रू निकाला .
डेमो - फोटो : demo pic

विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रेलवे स्टेशन पर ठहराव के बाद भी फिरोजपुर-मुम्बई जनता एक्सप्रेस को मंगलवार को मैन लाइन पर लेकर ग्रीन सिग्नल दे दिया। इससे स्टेशन और ट्रेन के अंदर अफरा तफरी मच गई। ट्रेन में सवार यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी, वहीं लोको पायलट ने भी ग्रीन सिग्नल होने के बाद भी ट्रेन को रोकने के लिए ब्रेक लगा दिए।

फिरोजपुर-मुम्बई जनता एक्सप्रेस (19024 )का कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव है। मंगलवार की अपराह्न को इसमें सवार होने वाले यात्री निर्धारित समय से चल रही जनता एक्सप्रेस का प्लेटफार्म नंबर-2 पर इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो ट्रेन के आने का समय 15: 50 बजने वाले थे लेकिन अन्य दिनों की तरह स्टेशन पर ट्रेन की उद्घोषणा नहीं की गई थी। 03 बजकर 55 मिनट पर जनता एक्सप्रेस प्लेटफार्म दो की जगह मैन लाइन पर दौड़ रही थी। ट्रेन को लाल की जगह थ्र्रू सिग्नल दे दिया गया था। ट्रेन नहीं रुकने पर प्लेटफार्म पर खड़े यात्री रेल ट्रैक पर कूद और ट्रेन की ओर दौड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और बच्चों ने भी ट्रेन पकड़ने को ट्रैक पर दौड़ लगा दी। वहीं ट्रेन में सवार दैनिक यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। वहीं स्टेशन मास्टर की गलती को भांपते हुए लोको पायलट ने भी ट्रेन को रोकने के लिए ब्रेक लगा दिए। 03 बजकर 59 मिनट पर ट्रेन रुकी। 16 बजकर एक मिनट पर ट्रेन रवाना हो गई। इस घटना के कारण महिला, बच्चे, बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलयात्रियों में गुस्सा भी था।

ट्रेन को थ्रू नहीं निकाला गया : स्टेशन मास्टर
कोसी कलां। स्टेशन मास्टर एके शर्मा ने जनता एक्सप्रेस को थ्रू निकालने की घटना से इंकार किया है। रेल अधिकारी का कहना था कि लूप लाइन पर टावर बैगन खड़ा था। इस कारण जनता एक्सप्रेस एक्सप्रेस को को मेन लाइन पर रोका गया।



‘कोसीकलां में गलत तरीके से ट्रेन को ग्रीन सिगभनल दे दिया था। मामले में जांच बैठा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी’
संचित त्यागी
पीआरओ डीआरएम आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed