{"_id":"59650d004f1c1b700c8b4765","slug":"191499794688-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नई लहर, नया विश्वास’ से करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नई लहर, नया विश्वास’ से करेंगे जागरूक
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में लोगों ने पुलिस को ‘खदेड़ा’
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जनसंख्या स्थिरता के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने ‘नई लहर, नया विश्वास’ संपूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास थीम निर्धारित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य जन साधारण को सीमित परिवार के बारे में जागरूक बनाने के साथ परिवार कल्याण कार्यक्रम को गति प्रदान करने का है। यह पखवाड़ा आज से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के सेंटर फोर एडवोकेसी एंड रिसर्च के जॉनल कोआर्डिनेटर संतोष मिश्रा ने बताया कि परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी विधियों से संबंधित प्रचार प्रसार हेतु प्रदर्शनी का आयोजन होगा। परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों पर लक्षित समुदाय को जानकारी उपलब्ध कराने के कार्यक्रम जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे। मोबाइल बैन के द्वारा प्रचार प्रसार किया जाएगा। परिवार नियोजन को अपनाने वाले संतुष्ट दंपत्ति भी इसके लाभों के बारे प्रचार प्रसार करेंगे। जिला स्तर पर पुरूष एवं महिला नसबंदी शिविरों को लगाया जाएगा और परिवार विकास पर संगोष्ठी आयोजित होगी।