{"_id":"595d2da24f1c1b6e508b4713","slug":"191499278754-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंटर के मलबे में दबकर युवक की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंटर के मलबे में दबकर युवक की मौत, मां गंभीर
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली/सिढ़पुरा।
सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में मंगलवार की रात एक मकान के बरामदे की छत का लिंटर भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीररूप घायल हो गई। वहीं एक भाई और बहन बाल बाल बच गए।
गांव निवासी प्रेम सिंह मक्का के खेत पर रखवाली करने गया था। घर पर पत्नी किरण देवी(42) बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। रात लगभग 10:30 बजे बरामदे का लिंटर अचानक गिर गया। लिंटर के मलबे में किरण देवी और उसका बेटा देव सिंह(18) दब गए। जबकि बेटी नीरू एवं एक अन्य लड़का हेम सिंह बाल बाल बच गए। मलबा गिरते ही बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार और मलबा गिरने की आवाज पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किरण देवी और उसके बेटे देव को बाहर निकाला। हालांकि इस बीच देव की मौत हो चुकी थी। जबकि किरण देवी की सांसें चल रही थीं।
लोग किरन को लेकर अस्पताल भागे। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की सूचना पर इलाकाई पुलिस के अलावा एसडीएम सुनील कुमार, नायब तहसीलदार ब्रह्मानंद और लेखपाल रामरतन सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को मिलने वाली राहत राशि शीघ्र ही दिलाई जाएगी।