{"_id":"595a7fec4f1c1b70108b469f","slug":"191499103212-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश हुई झमाझम, शहर हुआ लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश हुई झमाझम, शहर हुआ लबालब
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में होती बरसात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सोमवार को हुई झमाझम बारिश से गर्मी से कुछ राहत तो मिली लेकिन शहर में जलभराव होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। निचले इलाकों में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। घरों और दुकानों में पानी भर गया। गलियों में जलभराव होने से लोग घरों में कैद हो गए। बारिश के चलते नाले उफना गए। पालिका की सूची में ए-श्रेणी में शामिल रिहायशी पंजाबी कालोनी अव्यवस्था की मार से जूझ रही है। यहां नालियों की बनावट में तकनीकी खामी और जल निकासी के प्रबंध नहीं होने से जलभराव की समस्या बढ़ा रहे हैं। बारिश हुई तो गली नंबर छह में पानी भर गया। सुबह स्थिति यह हुई कि लोगों को घरों से निकलने के लिए भी सोचना पड़ा।
पंजाबी कालोनी, बंशीगौहरा की ओर से जाने वाले सैकड़ों लोग आवागमन के लिए खरगजीत नगर मार्ग का ही प्रयोग करते हैं। सोमवार को दोपहर में पूरी सड़क बारिश के पानी से जलमग्न थी। निकासी के प्रबंध न होने से लोगों को पानी के बीच में से होकर ही गुजरना पड़ा। मोहल्ला राजीव गंाधी नगर, बृज कालोनी, नगला रते और मंडी धर्मदास वाले मार्ग पर बनी नालियां बेहद नीची हैं। जलनिकासी का कोई भी प्रबंध नहीं है। ऐसे में रविवार रात हुई बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। निचले क्षेत्रों में बने मकानों में जलनिकासी का जबरदस्त संकट देखने को मिला। लोगों को घरों में भरे पानी को निकालने में परेशानी उठानी पड़ी। पुरानी मैनपुरी में जलभराव बड़ी समस्या बन गया।
बारिश के दिनों में शहर की पुरानी मैनपुरी, बंशीगौहरा, देवपुरा, आवास विकास कालोनी, अस्पताल कालोनी, जेल रोड, राधारमन रोड, हंस नगर कालोनी, राजीव गांधी नगर, रामलीला मैदान, नगरिया, नगला रते, बृज कालोनी कांशीराम कालोनी सहित दर्जनों कालोनियों में भी जलभराव की समस्या गहरा जाती है। जलभराव से बचने को जगह-जगह मैनहोल खोल दिए हैं। इससे बारिश होने पर हादसे होंगे। जलभराव न हो इसके चलते खरगजीतनगर और गांधी नगर में मैनहोल खोले गए।
विज्ञापन
धान की रोपाई में फायदेमंद होगी बारिश
सोमवार को हुई बारिश के बाद धान की रोपाई का काम और भी तेज हो जाएगा। जिले की नहरों में पानी न होने के चलते अब तक धान की रोपाई कम ही हो पाई थी। किसानों ने निजी संसाधनों के बल पर धान की नर्सरी तो डाल दी थी लेकिन गर्मी के चलते उन्हें हर दूसरे दिन ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ती थी। अब बारिश होने से आसानी से होगी।
अधिकारी अधिकारी प्रभारी रामअचल ने बताया कि नगर पालिका अपना काम सही करा रही है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से यह समस्याएं पैदा हुई हैं। विभाग ने नालों का निर्माण ही नहीं कराया तो कई नाले अधूरे पडे़ हैं। ऐसे में पानी की निकासी को जगह ही नहीं है। परिणाम जलभराव के रूप में सामने आते हैं।