फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने एकजुटता

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने एकजुटता

Fri, 30 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने एकजुटता
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने एकजुटता - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में जिले में कारोबारियों ने बाजार बंद रख प्रदर्शन किया। जुलूस निकाले और प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिला मुख्यालय के बाजारों में बाजार बंदी का प्रभाव नजर आया। वहीं कस्बाई इलाकों में यह प्रभाव आंशिक ही रहा। बाजार बंदी के दौरान बाजारों में पुलिस की सतर्कता बनी रही।

जीएसटी के विरोध में सभी व्यापारिक संगठन एक साथ खड़े नजर आए। व्यापार मंडल कंछल गुट, मिश्रा गुट, व्यापार मंडल संदीप बंसल गुट, व्यापार संगठन सभी बाजारी बंदी में मंच पर आ गए। व्यापारी नेताओं और व्यापारियों ने सुबह बाजारों में आकर बंद का आह्वान किया और जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। व्यापारी नेताओं की बाजार में दुकान खोलकर बैठे दुकानदारों से नोंक झोंक भी हुई। दोपहर तक तो बाजार बंदी का काफी प्रभाव नजर आया। इसके बाद दुकानें एक एक कर खुलने लगीं। गंजडुडवारा, पटियाली व अन्य कस्बाई इलाकों में बाजार बंदी का आंशिक प्रभाव रहा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि आधी अधूरी तैयारियों के बीच में सरकार ने जीएसटी कर लागू करके व्यापारियों को मुसीबत में झोंक दिया है। देश के व्यापारियों के साथ सरकार के द्वारा की जा रही हट धर्मिता कतई ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल मिश्रा गुट के अध्यक्ष अनिल माहेश्वरी एवं महामंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि देश के व्यापारियों ने जीएसटी कर को एक सरल कर के रूप में सोचा था, लेकिन देश के व्यापारियों के साथ सरकार ने जटिल कर व्यवस्था बनाकर उनके शोषण का कार्य किया है। जीएसटी के कड़े प्रावधानों से व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा।

व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने कहा कि जीएसटी में तमाम प्रावधान दिए गए हैं। कर की दरें काफी अधिक हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारी सामान्य स्तर तक शिक्षित हैं वे जटिलताओं को नहीं समझ सकते। ऐसे में सरकार को सरल प्रावधान बनाने चाहिए।

व्यापार मंडल संदीप बंसल गुट के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को जेल भेजने के प्रावधान और 100 प्रतिशत माल जब्ती करने के प्रावधान किए गए हैं, जो पूरी तरह से गलत हैं।

व्यापार मंडल के धरना प्रदर्शन आंदोलन के दौरान व्यापारी नेता हिमांशु माहेश्वरी, रजत बिड़ला,सतवीर सिंह, प्रदीप माहेश्वरी, विपुल अग्रवाल, राकेश गर्ग, अनिरुद्ध पल्तानी, राकेश गर्ग, योगेश गौड, अमित गौड़, राजीव जैन, राकेश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पूरन सिंह, प्रदीप अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, राजवीर सिंह तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed