{"_id":"594aaed64f1c1bcc7e8b466c","slug":"191498066646-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋणमोचन कुंड पर दशाब्दियों बाद तर्पण करेंगे ब्रजवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋणमोचन कुंड पर दशाब्दियों बाद तर्पण करेंगे ब्रजवासी
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
कुंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। पौराणिक संपदा समेटे ऋण मोचन कुंड पर दशाब्दियों बाद ब्रजवासी तर्पण करेंगे। कुंड का जीर्णोद्धार हो गया है। 22 जून (आज) को सुबह आठ बजे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा इसका लोकार्पण करेंगे।
गोवर्धन बिजली घर के सामने स्थित इस कुंड पर द्वारिकाधीश भगवान ने नंद बाबा, यशोदा मैया और दाऊजी के साथ अपने पितृों का तर्पण किया था। यहां द्वारिकाधीश भगवान का 10 फीट का विग्रह तर्पण मुद्रा में स्थापित किया गया है।
मुंबई के पीरामल समूह के संस्थापक गोपीकृष्ण पीरामल की स्मृति में ऋणमोचन कुंड का जीर्णोद्धार करने वाली संस्था ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने बताया कि 2015 में डीएम ने कुंड से अवैध निर्माण हटवाया था और संस्था से इसका जीर्णोद्धार शुरू कराया था। कुंड में धौलपुर के गुलाबी पत्थर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सफेद संगमरमर के झरने भी तर्पण करती हुई मुद्रा में बनाए गए हैं। गया के पिंडदान के महत्व के कारण भगवान ने गया तीर्थ को यहां स्थान दिया था। इसलिए इस कुंड को गया तीर्थ भी कहा जाता है। सूचनाधिकारी प्रवाल कृष्ण ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा इसका लोकार्पण करेंगे।