फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   185 new cases of corona reported in mathura vrindavan

मथुरा में कोरोना वायरस: जिलेभर में फैल रहा संक्रमण, 24 घंटे में 185 नए मरीज मिले

Tue, 11 Jan 2022 12:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 12:22 AM IST
सार

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा। बीते कुछ दिनों से रोजाना 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को 185 लोग संक्रमित मिले। 

विज्ञापन
185 new cases of corona reported in mathura vrindavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में रविवार को 200 का आंकड़ा पार कर चुकी कोरोना संक्रमितों की संख्या में सोमवार को कुछ गिरावट आई। जनपद में 185 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। नए पॉजिटिव केस में गोवर्धन के 15 मरीज भी हैं। वृंदावन में 24 से अधिक लोग संक्रमित मिले हैं। राया, नौहझील, चौमुहां, कोसी, फरह, मांट में भी कोरोना संक्रमण के केस लगातार मिल रहे हैं। 

विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। इन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क है। हर रोज पांच हजार सैंपलिंग की जा रही है। 
विज्ञापन

नए साल पर श्रद्धालुओं की उमड़ी थी भीड़ 
क्रिसमस के बाद से नववर्ष मनाने ब्रज में आए बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की भीड़ मंदिर और अन्य स्थानों पर एकत्रित हुई थी। इस दौरान नववर्ष पर बाहर से लोग भी अपने-अपने घरों को भी लौटे तो मथुरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी। अब तेजी से कोरोना के आंकडे़ मथुरा जिले में बढ़ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में जनपद में 185 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि रविवार को दो सौ से अधिक मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
- पौष्टिक आहार व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 
- दिनभर में कम से कम 1 बार हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें। 
- गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। 
- अपने तापमान और श्वसन लक्षणों की जांच नियमित रूप से करें।
- बदले मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
- डॉ. गौरव भारद्वाज, उपाध्यक्ष आईएमए मथुरा

वृद्धजनों को लगाई गई बूस्टर डोज
जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को बूस्टर डोज देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 39 स्वास्थ्य केंद्रों पर यह व्यवस्था की गई। मथुरा के जिला अस्पताल में वृद्धजन कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने के लिए पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें बूस्टर डोज देकर कुछ देर वहां बैठे रहने को कहा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि  बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed