फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आग में जलकर मासूम की मौत, दो और बच्चे झुलसे

आग में जलकर मासूम की मौत, दो और बच्चे झुलसे

Tue, 30 Apr 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
आग में जलकर मासूम की मौत, दो और बच्चे झुलसे
कासगंज/पटियाली। क्षेत्र के ग्राम नगला मुलू में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई जिससे एक मासूम बालिका की जलकर मौत हो गई। जबकि दो बच्चे आग से झुलस गए। एक बालिका को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आमेश निवासी नगला मुलू पंजाब में मेहनत मजदूरी करता है। उसकी पत्नी व माता पिता खेत पर चले गए। जिस समय वे खेत पर गए उस समय जास्मीन (4) पुत्री आमेश, पड़ोस के बंटू की पुत्री शिफा (6), पुत्र मुवीन (7) घर पर खेल रहे थे। सांय के समय अचानक झोंपड़ी में आग लग गई और झोंपड़ी धूं धू कर जलने लगी। जब बच्चों ने आग की लपटें उठती देखीं तो बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इस बीच ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच झोंपड़ी गिर गई, जिससे बच्चे उसमें फंस गए। सूचना मिलने पर परिजन भी खेत छोड़कर घर की ओर दौड़ लिए। बच्चों के घर में होने की जानकारी मिलने पर बच्चों की तलाश शुरू हो गई। काफी प्रयास के बाद बच्चों को बाहर निकाला गया। आग में जलने से जास्मीन की मौत हो चुकी थी। जबकि शिफा गंभीर रूप से झुलस गई। उसका भाई मुवीन भी आग से झुलस गया। सभी बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जास्मीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिफा की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही तहसीलदार तिमराज सिंह, राजस्व निरीक्षक सत्यवीर सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल प्रवीन सिंह भी चिकित्सालय पहुंच गए। चिकित्सकों से बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी की, लेकिन परिजनों ने मृतक बालिका का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

अकेली बेटी थी जास्मीन
पटियाली। मृत बालिका जास्मीन अपने परिवार में अकेली बालिका थी। उसके अन्य कोई भाई बहन नहीं है। बालिका की मौत से उसकी मां बेबी का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बारे में उसके पिता को भी सूचना दे दी गई है। झुलसे दोनों बच्चों का पिता बंटू ड्राइवरी का काम करता है। वह भी अपने घर पर नहीं था। वह गाड़ी लेकर बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7.5 बीघा गेहूं की लांक जलकर हुए राख
कासगंज। ग्राम कुबेर नगरी में छोटे लाल पुत्र चेतराम की गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गई। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। छोटेलाल गेहूं निकालने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत पर गया था और जैसे ही उसने ट्रैक्टर को स्टार्ट किया तो मशीन से चिंगारी निकल कर लांक के के ढेर पर गिर गई, जिससे लांक में आग लग गई और देखते ही देखते लांक जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed