{"_id":"5c30e1babdec22569e113e4d","slug":"181546707386-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर से 10 लाख के आभूषण, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर से 10 लाख के आभूषण, नकदी चोरी
विज्ञापन
chori
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर के लक्ष्मीगंज क्षेत्र में चोरों ने इलेक्ट्रिकल कारोबारी के दुकान व प्रतिष्ठान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात से कारोबारियों में आक्रोश व्याप्त है। लोहा कारोबारियों ने दोपहर के बाद अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। पुलिस ने चोरी का खुलासा करने के लिए फिंगर प्रिंट्स की मदद ली है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
इलेक्ट्रीकल्स कारोबारी राजीव जैन का लक्ष्मीगंज में प्रतिष्ठान है जबकि ऊपरी मंजिल में उनका आवास है। प्रतिष्ठान के पिछले हिस्से में ही घर का काफी सामान भी रखा रहता है। चोरों ने लोहा कारोबारी शंभू अग्रवाल के गोदाम से उनके भवन का जंगला काट कर प्रवेश कर लिया। इसके बाद चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने 289.500 ग्राम वजन सोने के आभूषण में तीन सैट, चूड़ी, अंगूठी, टाप्स चोरी कर लिए। जिसकी कीमत लगभग 9.26 लाख आंकी गई है। इसके अलावा चोरों ने 50 हजार रुपये कीमत के चांदी के वर्तन, सिक्के, तोड़ियां व 10 हजार रुपये मूल्य की नकदी चोरी कर ली। जब वे दुकान खोलने के लिए नीचे आए तो सामान को इधर उधर बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने हकीकत जानने के लिए देखभाल की तो वहा से नकदी आभूषण गायब मिले। चोरों ने लोहा कारोबारी की गुल्लक को तोड़कर उसमें रखी नकदी आदि चोरी कर लिए। चोरी की वारदात की जानकारी लोगों को हुई तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लोहा कारोबारी के गोदाम से चोरों के घुसने की घटना से लोहा कारोबारियों में भी आक्रोश देखा गया। कारोबारियों ने दोपहर के बाद अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। जिनसे पूछतांछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
मफलर छोड़ गया चोर
कासगंज। चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोर में से एक साथी अपना अपना मफलर भी मौके पर छोड़ गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मफलर से वारदात का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
लोहे के गोदाम से ली आरी
कासगंज। चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के भवन का जंगला काटने के लिए लोहा कारोबारी के गोदाम से ही आरी को उठा लिया। यह आरी जंगला के पास पड़ी मिली। पुलिस ने इसे भी अपने कब्जे में ले लिया।
मंदिर से भी की चोरी
कासगंज। चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते से कारोबारी राजीव जैन के भवन में बने मंदिर की भी तलाशी ली। चोरों ने मंदिर में रखी मूर्तियों को उठाकर देखा कि ये सोने या चांदी की तो नही हैं। ये मूर्तियां मंदिर से अलग स्थान पर रखीं मिलीं। मंदिर से चांदी के सिक्के चोरी कर लिए गए। लोहा कारोबारी के मंदिर को भी खंगाला गया। उसमें रखे सिक्के आदि चोरी कर लिए।
लोहा कारोबारियों ने स्थगित किया वार्षिकोत्सव
कासगंज। लोहा कारोबारियों का रविवार को टीकाराम अग्रवाल धर्मशाला में वार्षिकोत्सव आयोजित होना था, लेकिन चोरी की वारदात से कारोबारी काफी आक्रोशित हैं। कारोबारियों ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब नए सिरे से कार्यक्रम निर्धारित होगा। लोहा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल का कहना है पुलिस चोरी की वारदात का माल बरामद करे। कारोबारियों ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। महामंत्री वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने भी घटना पर रोष जताते हुए शीघ्र माल बरामदगी की मांग की।