फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कासगंज हिंसा सहित अन्य अपराधियों पर होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

कासगंज हिंसा सहित अन्य अपराधियों पर होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Mon, 24 Dec 2018 10:32 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कासगंज हिंसा सहित अन्य अपराधियों पर होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई
तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। कासगंज हिंसा में शामिल रहे आरोपियों एवं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के शातिर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू की है। सभी शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर थाना पुलिस हिंसा व अन्य अपराधों में शामिल अपराधियों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस के द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने हिंसा की घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों का ब्यौरा तैयार किया है। थाना पुलिस यह ब्यौरा तैयार करके पुलिस अधीक्षक के कार्यालय भेज रही है। इसी तरह से सोरों, सहावर, अमांपुर, पटियाली, गंजडुंडवार, सिकंदरपुर वैश्य, सुन्नगढ़ी, सिढ़पुरा, ढोलना थाना पुलिस अपराधियों का ब्यौरा तैयार कर रही है। जिनके आपराधिक कृत्यों से आमजनमानस में भय रहता है। चिह्नित किए जा रहे अपराधियों पर खुफिया पुलिस की भी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल का कहना है कि आएदिन समस्या उत्पन्न करने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। सभी थानों से ब्यौरा मंगाया गया है। ब्यौरा एकत्रित करके गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed