{"_id":"5bfd6e2cbdec22414a2af3e8","slug":"181543335468-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप के लिए बिजली विभाग को नहीं मिल रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप के लिए बिजली विभाग को नहीं मिल रही जमीन
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला में बनाया जा रहा सब स्टेश्ान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप निर्माण के लिए बिजली विभाग जगह नहीं तलाश पा रहा है। जगह के अभाव में नौ माह से वर्कशॉप निर्माण का काम लटका है। ऐसे में विभाग को अभी भी खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को अन्य जनपदों में मरम्मत को भेजना पड़ रहा है।
जनपद को सृजित 10 साल से अधिक का समय हो गया है। बिजली विभाग के खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए अधिकांश जनपदों में व्यवस्था रहती है, लेकिन अभी तक जनपद में वर्कशॉप न बन पाने से खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को मरम्मत के लिए एटा अथवा अन्य जनपदों में भेजना पड़ता है। समस्या का निदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने फरवरी माह में 200 ट्रंासफार्मरों की मरम्मत की क्षमता वाली एक वर्कशॉप के निर्माण को अपनी मंजूरी दे दी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विभाग वर्कशॉप के लिए जमीन तलाशने में जुट गया, लेकिन 10 माह बाद भी विभाग को वर्कशॉप निर्माण के लिए जगह नहीं मिल सकी है।
इस साल खराब हो चुके हैं 1041 ट्रांसफार्मर
कासगंज। जनपद में वर्तमान वर्ष में अक्तूबर माह तक 1041 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। इनमें 580 ट्रांसफार्मर ग्रामीण क्षेत्र और 461 ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र में खराब हुए। बाहरी जनपदों में ट्रांसफार्मरों को मरम्मत के लिए भेजने से कई दिन बाद ट्रांसफार्मर बदले जा सके। शहर की तहसील रोड, कोतवाली, जामा मस्जिद क्षेत्र में गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर खराब होने पर 15 से 20 दिन में बदला जा सका।
विज्ञापन
वर्कशॉप निर्माण के लिए जमीन तलाशने का कार्य चल रहा है। अभी तक विभाग को जगह नहीं मिल सकी है। इससे प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
-हरीमोहन शर्मा, अधीक्षण अभियंता