फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शिथिलता में उलझी सरकारी दवा की जांच

शिथिलता में उलझी सरकारी दवा की जांच

Sun, 14 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
शिथिलता में उलझी सरकारी दवा  की जांच
Docter
सहावर। एसडीएम द्वारा पकड़े झोलाछाप पर कार्रवाई होती नहीं दिख रही। क्लीनिक पर मिलीं सरकारी दवाओं की जांच भी शिथिलता में उलझ गई। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम संदीप केला ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रेलवे रोड से झोलाछाप को हिरासत में लिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अलीगढ़ से खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम बुलाई गई। देर रात जब टीम पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। औषधि विभाग के अफसर यह कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं कि उपजिलाधिकारी ने क्लीनिक सील कर दिया और झोलाछाप भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं है। जबकि पुलिस का कहना है कि औषधि विभाग एफआईआर दर्ज कराए उसके बाद झोलाछाप को गिरफ्तार करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक यह जांच शुरू नहीं की है कि सरकारी दवाएं क्लीनिक पर कैसे पहुंची।
विज्ञापन

- मेरे द्वारा क्लीनिक सील नहीं किया गया है। औषधि निरीक्षक को कार्रवाई करनी चाहिए। यदि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है तो खाद्य और औषधि विभाग की टीम को लापरवाह मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी- संदीप केला, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उपजिलाधिकारी द्वारा सील किए गए क्लीनिक को उनकी ही उपस्थिति में खुलवाया जा सकता है। देर रात टीम पहुंची थी। न तो झोलाछाप चिकित्सक पुलिस के पास मिला और न ही मुझे सील खोलने के निर्देश मिले- हेमंत कुमार, औषधि निरीक्षक।

- प्रशासन और औषधि विभाग की टीम ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। यदि वह कोई मामला पंजीकृत कराते हैं तो झोलाछाप को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी पुलिस की है- रविंद्र बहादुर सिंह, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed