{"_id":"5ba535c6867a557ece01e6af","slug":"181537553862-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो डिवाडर से टकराया, मासूम की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो डिवाडर से टकराया, मासूम की मौत, छह घायल
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के ओवरब्रिज पर टेंपो के डिवाइडर से टकराने से छह माह के मासूम की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। वहीं मक्खनपुर थाना क्षेत्र में दुकान पर जा रहे वृद्ध पर बुग्गी के घोड़ेे ने हमला कर दिया। हमले में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर लाई है।
थाना उत्तर क्षेत्र के ओवरब्रिज पर सवारियों से भरा टेंपो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घायलों में थाना नारखी के पानी गांव निवासी बलवीर सिंह, उसकी पत्नी राजनश्री, बेटी परी(तीन वर्ष), बेटा विशाल घायल हो गए। जबकि छह माह का बेटे नीरज की मौत हो गई।
एक अन्य भूरी सिंह एवं उसकी बेटी का बेटा घायल हो गया। बलवीर ने बताया कि वो सिरसागंज स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। बेटे की मौत से बलवीर के परिवार में कोहराम मच गया। एसएचओ उत्तर ने कहा हादसे में एक की मौत हुई है।
विज्ञापन
उधर थाना मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ निवासी 82 वर्षीय सीताराम चौहान पुत्र राम सिंह घर से दुकान जा रहे थे। इस दौरान बुग्गी का घोड़े ने अचानक वृद्ध पर हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुग्गी बिल्टीगढ़ निवासी रामचंद्र उर्फ पप्पू पुत्र इतवारीलाल की बताई गई है।