फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रालोद ने भैंसा बुग्गी से खींची बाइक, मोदी-योगी के पुतले फूंके

रालोद ने भैंसा बुग्गी से खींची बाइक, मोदी-योगी के पुतले फूंके

Mon, 10 Sep 2018 08:15 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
रालोद ने भैंसा बुग्गी से खींची बाइक, मोदी-योगी के पुतले  फूंके
बुग्गी पर बाइक रखकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। कांग्रेस के बंद को समर्थन करते हुए रालोद ने होलीगेट पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा, जबकि महानगर रालोद ने मंडी समिति चौराहे पर भैंसा बुग्गी से बाइक को खींचकर पेट्रो पदार्थों में इजाफे के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह और महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में रालोद ने होलीगेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर महासचिव जयवीर सिंह, बाबूलाल, रोहित प्रताप, जितेंद्र सिंह, बच्चन पहलवान, लोकेश शर्मा, उमेश चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उधर, हाथरस लोकसभा प्रभारी डॉ. अशोक अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष दिलीप चौधरी के नेतृत्व में मंडी चौराहे पर भैंसा बुग्गी से बाइक को खींचते हुए सरकारों को कोसा।
विज्ञापन


पेट्रो पदार्थों में इजाफे से गुस्साए महानगर रालोद ने नए बस अड्डे पर मोदी और योगी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस मौके पर पवन चतुर्वेदी, डॉ. युनूस कुरैशी, रविंद्र नरवार, राजेंद्र सिकरवार, राजपाल भरंगर, बबलू चौधरी, विश्वेंद्र चौधरी, योगेश नौहवार, धर्मेंद्र अग्रवाल, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed