{"_id":"5b9547ef867a557eaf186d8f","slug":"181536509935-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को नहीं मिल रहा राशन, कार्ड धारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को नहीं मिल रहा राशन, कार्ड धारक परेशान
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
गेहूं के भीगे बोरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में चल रही राशन डीलरों की हड़ताल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। काफी दिनों से राशन न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन की आस में कार्डधारक भटक रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यवस्था नहीं हो सकी है।
दरअसल, जिले में राशन वितरण के लिए 790 दुकानें हैं। जहां से करीब ढाई लाख लोगों को हर माह राशन मिलता है। लेकिन पिछले दिनों शुरू हुई राशन डीलरों की हड़ताल से लोगों को राशन नसीब नहीं हो पा रहा है। उधर, विभाग ने सोमवार से राशन बांटे जाने की बात कही है, लेकिन अब तक डीलरों की ओर से हड़ताल खत्म करने का एलान नहीं किया गया है। इसके चलते सोमवार को भी लोगों को राशन पाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नई बस्ती के राजू जैन बताते हैं कि राशन मिल नहीं रहा है। पटियाली गेट के तौफीक अहमद कहते हैं कि राशन डीलरों की हड़ताल के चलते वितरण बंद है। पता नहीं कब तक राशन नसीब होगा। प्रेम नगर के सुनील का कहना है कि राशन वितरण प्रक्रिया जिले में बेहद खराब है। कभी राशन मिलता ही नहीं है। विनोद कुमार कहते हैं कि डीलरों की हड़ताल से कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि हड़ताल के बिना भी राशन मिलता नहीं है।