फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद तो सपा करेगी विरोध प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद तो सपा करेगी विरोध प्रदर्शन

Sun, 09 Sep 2018 10:06 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद तो सपा करेगी विरोध प्रदर्शन
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद तो सपा करेगी विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को महंगाई के विरोध में बाजार बंद कराया जाएगा। इसके लिए रविवार को कांग्रेसियों ने मुनादी करा व्यापारियों से बाजार बंद करने का आह्वान किया गया है। जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी से खास आदमी तक की कमर तोड़ दी है। भाजपा की करनी और कथनी का अहसास अब सबको हो चुका है। महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से 10 सितंबर को बाजार बंद कराया जाएगा। इसमें व्यापारियों सहित किसान यूनियन, समग्र विकास परिषद, शिक्षक यूनियन, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, आईएमए, समाजवादी पार्टी, बीएसपी, माकपा, भाकपा, मंडी समिति, सब्जी मंडी, सैफी समाज, केमिस्ट एसोसिएशन सहित तमाम समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से आज बाजार बंद रखने का भी आह्वान किया गया है। भगवान स्वरूप प्रजापति, बदन सिंह, वेद प्रकाश एडवोकेट, एकेश लोधी, प्रमोद महाजन, सुल्तान सैफी, राजेंद्र यादव, पतरस वाल्मीकि, पीजी गुप्ता, शहनबाज, अभिनंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कासगंज में कांग्रेेस जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनविरोधी फैसले लिए गए हैं। महंगाई बढ़ रही है। डीजल पेट्रोल, गैस की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस का आज बाजार बंद है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी सोमवार सुबह नौ बजे प्रभुपार्क पर एकत्रित होंगे।
विज्ञापन

वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न, किसानों मजदूरों आदि की समस्याओं को लेकर सपा सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी। धरना प्रदर्शन में सपा की सभी इकाइयों के पदाधिकारी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। पार्टी जिला उपाध्यक्ष नीरज किशोर मिश्रा ने बताया कि पटियाली मुख्यालय पर सुबह 10 बजे उनके नेेतृत्व में महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न आदि मुद्दो को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed