फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   काली पट्टी बांध मौन जुलूस निकाला, दुकानें बंद कराईं

काली पट्टी बांध मौन जुलूस निकाला, दुकानें बंद कराईं

Thu, 06 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांध मौन जुलूस निकाला, दुकानें बंद  कराईं
शिकोहाबाद। नगर में भारत बंद का मिलाजुला असर रहा। सुबह सवर्ण समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे पूर्व चेयरमैन सुमन प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में सवर्ण समाज के लोग स्टेट बैंक चौराहे पर इकट्ठे हुए। सभी ने अपनी-अपनी बाहों में काली पट्टी बांधी और केंद्र सरकार व एससी-एसटी एक्ट के विरोध में नारेबाजी की।

मौन जुलूस स्टेट बैंक से शुरू हुआ और बड़ा बाजार, तिदरी, कटरा बाजारे, पक्का तालाब होते हुए स्टेट बैंक चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान जो दुकानें खुली मिलीं, उन्हें हाथ जोड़कर विनम्र तरीके से बंद कराया। व्यापारियों ने भी पूरा सहयोग किया, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद बाजार खुल गया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान योगेश गुप्ता, मुकेश कुलश्रेष्ठ, अश्वनी माथुर, विदरेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राजीव पचौरी, आशुतोष तिवारी, गो रक्षादल जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत, राजीव दीक्षित, राहुल महेरे, योगेंद्र प्रताप, उमेश यादव, राकेश अग्रवाल, दीपक शर्मा, मुकेश कुलश्रेष्ठ, फूलचंद्र, श्याम प्रताप सिंह, बीडी शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अशोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed