{"_id":"5b89860b42c79246547c5bab","slug":"181535739403-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हरिपदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हरिपदी में मिला शव
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। हरिपदी में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार की सुबह हरिपदी में विवाहिता का शव मिला। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। शव के शिनाख्त के प्रयास किए। विवाहिता की शिनाख्त बरकुला निवासी सुभाष व उसके परिवारीजनों ने की। शव सुभाष की पत्नी मेनका (28) निवासी बरकुला था। घटना की जानकारी पुलिस ने उसके मायके कुरावली के ग्राम बलीपुर में दी। उसकी मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मेनका का शव देखकर मायके पक्ष के लोगों में कोहराम में मच गया। विवाहिता के बाबा महाराज सिंह ने आरोप लगाया कि मेनका की हत्या कर शव हरिपदी में फेंका गया है। उन्होंने कहा कि ससुरालीजन एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिसके चलते उसे परेशान किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व ही हुआ था। उन्होंने ससुर दलेर सिंह, पति सुभाष के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।