{"_id":"5b758e3f42c7927a9f5aa0c7","slug":"181534430783-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार को भी यार्ड में खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार को भी यार्ड में खड़ी रही मालगाड़ी
Updated Thu, 16 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे विजिलेंस इलाहाबाद की ओर से चेकिंग के लिए सोमवार को रोकी डिपार्टमेंटल मैटेरियल ट्रेन (डीएमटी) गुरुवार को भी रवाना नहीं हो सकी। ट्रेन को यार्ड में खड़ा करा दिया गया है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संचित त्यागी का कहना है कि जांच पूरी हो जाने के बाद ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
डीएमटी के 50 में से 41 हॉपरों में गिट्टी भरी थी। जांच टीम ने गिट्टियों की माप कराते हुए ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड के बयान दर्ज किए थे। टीम ने ट्रेन को यार्ड में खड़ा करा दिया।
मंगलवार को आगरा से आए इंजीनियरिंग विभाग के लोगों ने भी जांच पड़ताल की। गिट्टियों में गड़बड़ी किए जाने का मामला चेयरमैन रेलवे बोर्ड के पास तक पहुंच गया है। रेलवे अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। डीसीएम/पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि जांच अभी चल रही है। इंजीनियरिंग विभाग जो भी रिपोर्ट देगा उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।