{"_id":"5b2a4f684f1c1b603c8b47d5","slug":"181529499496-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक को बदहाल मिली पीएचसी उरथान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक को बदहाल मिली पीएचसी उरथान
Updated Wed, 20 Jun 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/करहल। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आगरा मंडल ने जिला अस्पताल सहित जनपद के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरथान पर कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में लापरवाही पर चेतावनी देते हुए फटकार लगाई।
संयुक्त निदेशक बुधवार की दोपहर सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं और उपचार से संबंधित जानकारियां मांगी। यहां से वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरथान पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी गायब थे।
हालांकि उनके पहुंचते ही वे भी पहुंच गए। संयुक्त निदेशक ने यहां तैनात कर्मचारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में अस्पताल प्रांगण छोड़ कर न जाएं। यहां उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल मिलीं जिस पर चिकित्सक और तैनात कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। यहां से वे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जिला अस्पताल से दवाइयां, स्टाफ की तैनाती व अन्य वस्तुओं की रिपोर्ट तलब की। अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों को दूध के साथ भोजन भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. आरके सागर, डा. आरके सिंह, मैनेजर वरुणा पूनम, डा. ऋषि प्रकाश यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। सीएमएस डा. आरके सागर ने निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त निदेशक को अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कई प्रकार की दवाइयों की कमी है। डॉक्टरों की कमी से भी अस्पताल जूझ रहा है। आए दिन यहां आने वाले तीमारदार उन्हें परेशान करते हैं। इस पर संयुक्त निदेशक ने कहा कि पूरी रिपोर्ट तैयार करके दो शासन और विभाग को सूचना भेजी जाएगी।