{"_id":"5af7287e4f1c1bd8408b4c8b","slug":"181526147198-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटा गया बक्सा खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटा गया बक्सा खेत में मिला
Updated Sat, 12 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
लूटा गया बक्सा खेत में मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर में डकैती के दौरान बदमाश राजकुमार के घर से एक बक्सा उठाकर ले गए थे। शनिवार को बक्सा एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने एकत्रित किए।
सहावर के नवी नगर में गुरुवार रात 12-15 बदमाशों ने राजकुमार के घर पर डकैती डाली थी। इस दौरान बदमाशों ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। डकैती के दौरान बदमाश पांच लाख रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान लूट ले गए थे। इस दौरान बदमाश एक बक्सा भी उठा ले गए थे। शनिवार को बक्सा खेत में पड़ा मिला। बदमाश बक्से के ताले तोड़कर कीमती सामान निकाल ले गए। बक्सा और कपड़े खेत में छोड़ गए थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर गई। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। उच्च अधिकारियों ने थाना पुलिस को फोरेंसिक जांच कराने के निर्देश दिए। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस ने मौके पर बिखरा पड़ा सामान नहीं उठवाया। फोरेंसिक टीम ने आकर जांच कर नमूने एकत्रित किए।