फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आगरा आने वाले पर्यटकों को फिरोजाबाद तक लाऊंगी: रीता बहुगुणा

आगरा आने वाले पर्यटकों को फिरोजाबाद तक लाऊंगी: रीता बहुगुणा

Fri, 20 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
आगरा आने वाले पर्यटकों को फिरोजाबाद तक  लाऊंगी: रीता बहुगुणा
फिरोजाबाद। पर्यटन, महिला और बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि फिरोजाबाद कांच व चूड़ी के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। पर्यटन मंत्री होने के नाते मेरा यह प्रयास रहेगा कि आगरा तक आने वाले पर्यटकों को फिरोजाबाद तक लेकर आऊंगी।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री बोधाश्रम पर सरोजनी नायडू स्कूल में उज्जवला दिवस पर ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत निशुल्क एलपीजी कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि पर्यटन मंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आने का मौका मिला है। फिरोजाबाद के कांच उद्योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएं।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने कालेधन पर ऐसा प्रहार किया है कि कालाधन जमा करने वाले त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि खुले में शौच करना अपमान की बात है। इससे अपराध होते हैं। पूरी दुनिया जानती है कि खुले में शौच करने से बीमारियां होती हैं। स्वस्थ रहने को शौचालय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 तक कोई गरीब परिवार ऐसा नहीं होगा, जिसके सिर पर अपनी छत न हो। आपदा में किसी का घर गिरता है तो उसे सरकार घर बनाकर देगी। योगी सरकार ने एक लाख तक 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। फिरोजाबाद में 62 हजार किसानों का लाभ मिला। जिले में उज्जवला योजना के तहत 66 हजार में से 64 हजार को चूल्हे दिए हैं।

कार्यक्रम में 250 गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि पूरे जिले में 40 स्थान पर गैस कनेक्शन देने को कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। यह कार्यक्रम पांच मई तक चलेगा।

महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि 60 साल के कुशासन के बाद मोदी सरकार ने गरीब जनता को निशुल्क कनेक्शन देकर गरीब माता-बहनों को धुएं से निजात दिलाई है। संचालन भगवान दास शंखवार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारदा नंद गर्ग ने की।

लेबर कालोनी में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और कन्या पूजन समारोह का मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने 51 कन्याओं का फूलमाला व चुनरी पहनाकर पूजन किया। कहा कि लोग बेटा-बेटी में भेद न करें। बेटियां को भी बेटों की तरह पढ़ाएं।

पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर घर में बेटी हो, जो देश-प्रदेश का नाम रोशन करे। बेटी ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है, उन बेटियों से देश को सीख लेनी चाहिए। संचालन प्रो. एबी चौबे ने किया। इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, संजय श्रोतिय, राजीव शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक भारद्वाज मौजूद थे।

शिवसेना के जिला प्रमुख पं. राजीव शर्मा ने रीता बहुगुणा जोशी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराज प्रताप की मूर्तियां नगर निगम, डीएम, एसपी की संस्तुति के बाद भी नहीं लगा रहा है। संस्कृति विभाग ने गृह विभाग को जांच रिपोर्ट भेज दी है, जो एक साल से लंबित है। जिला अस्पताल में अधिकांश दवाओं के कम स्टॉक का मामला भी ज्ञापन के जरिए बताया। रामलीला मेले में डांस पार्टियों में अश्लील नृत्य की शिकायत भी की।

रीता बहुगुणा जोशी ने उन्नाव कांड के सवाल पर कहा महिला सुरक्षा भारत के लिए बड़ा विषय है। रेप पीड़िता की शिकायत पर 24 घंटे में मामले एसटीएफ की जांच कराई गई। विधायक के प्रमुख कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। सीबीआई को केस सौंपने के साथ विधायक की गिरफ्तारी की गई। मैं यह समझती हूं कि सरकार ने काफी तेजी से कार्रवाई की।


जो भी ऐसी बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसी घिनौनी मानसिकता के लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। पीएसी में महिला बटालियन बनाने पर विचार चल रहा है। सरकार नया कानून बनाने जा रही है। यदि 12 साल से कम बच्ची का बलात्कार होता है तो मृत्युदंड का प्रावधान किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं कहा कि भारत की बेटियों के साथ अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed