फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, सबस्टेशन में लगाया ताला

ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, सबस्टेशन में लगाया ताला

Sun, 15 Apr 2018 11:31 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, सबस्टेशन में लगाया  ताला
हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। 11 मार्च को आए आंधी-तूफान ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिजली-पानी का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। चार दिन बाद भी तमाम गांव अंधरे में डूबे हैं। गांव-देहात में सैकड़ों पोल उखड़ पड़े हैं, जिन्हें अभीतक विभाग ने ठीक नहीं कराया गया है। जहां पोल टूटे हैं, वहां नए पोल नहीं लगे। इसी को लेकर लोगों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। बिजली-पानी संकट को लेकर जनता सड़क पर उतरी।
विज्ञापन


ढोलपुरा क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर लालऊ सबस्टेशन पर ताला जड़ दिया। आसफाबाद चौराहे पर करीब एक घंटे से अधिक जमा लगाकर हंगामा और नारेबाजी की। खाली बर्तन लेकर महिलाएं एक घंटे तक हाईवे पर डटी रहीं। जाम लगा रहे युवक की पिटाई करने पर महिलाओं की पुलिस से झड़प हो गई।
विज्ञापन


आसफाबाद क्षेत्र के मोहल्ला गुरुदेव नगरऔर मोती नगर में चार-दिन से बिजली-पानी का संकट झेल रहे महिला-पुरुषों और बच्चों ने रविवार को आसफाबाद चौराहे पर जाम लगा दिया। महिलाएं, बच्चे हाथों में खाली बर्तन लेकर हंगामा और नारेबाजी करते रहे। हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जबरन जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसी दौरान दरोगा ने युवक भोला से मारपीट कर दी तो लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अवर अभियंता पीके सिंह ने जेनरेटर लगवा कर पानी मुहैया कराने का आश्वासन दिया। तब लोग नता हाइवे से हटे। संजीव, जयवीर, देवेंद्र, भूरी सिंह, गुलाब सिंह, राकेश राठौर, वीरेंद्र सिंह, कालीचरन, राजवीर, दलवीर, संजीव, सनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे।

लालऊ सबस्टेशन अंतर्गत ढोलपुरा में चार दिनों बाद पोल न लगने से बिजली आपूर्ति ठप है। पार्षद मुनेंद्र शर्मा के साथ क्षेत्रीय लोगों ने सुबह लालऊ सबस्टेशन का घेराव किया। भीड़ ने जेई द्वारा फोन नहीं उठाने पर सबस्टेशन की सप्लाई बंद कर कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया। आक्रोशित लोग देर तक हंगामा और नारेबाजी करते रहे। एक्सईएन के आश्वासन पर सबस्टेशन का ताला खुला। विरोध प्रदर्शन के चलते डेढ़ घंटे से अधिक समय के लिए आपूर्ति बंद रही। शिवम, विवेक, ललित, राकेश, भारत, जितेंद्र, बेताल सिंह, बृजमोहन, संतोष, पंकज, कालू, अरविंद, अनुज, राजू, विमलेश, भोला, प्रहलाद, धर्मेंद्र मौजूद रहे।

बुधवार को आंधी-तूफान से जनपद में एक हजार से अधिक पोल, दो दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर, हाइटेंशन लाइनें टूटने के बाद अभीतक विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। लालऊ, रसीदपुर कनेटा, पचोखरा, जेबड़ा, एका, बनकट, घुरकुआं, भीकनपुर, बझेरा नगला काले, लुहारीन, बरगदपुर, बसई, नसीरपुर में अभीतक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिन बाद भी जगह-जगह विद्युत पोल और लाइनें टूटी पड़ी हैं। इसके चलते तमाम गांव अंधरे में डूबे हैं।


आसफाबाद चौराहे पर क्षेत्रीय जनता के हंगामा, नारेबाजी और जाम लगाने के बाद विद्युत विभाग सक्रिय हो गया। लुहारी सबस्टेशन के गुरुदेव नगर और मोतीनगर की सप्लाई दोपहर एक बजे चालू करा दी गई। अवर अभियंता बबलू गौतम ने बताया कि क्षेत्र में आधा दर्जन पोल टूटे थे। जिन्हें लगाने का काम चल रहा था, जो पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed