फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बिजली ने बढ़ाया पेयजल संकट, टैंकरों से हुई सप्लाई

बिजली ने बढ़ाया पेयजल संकट, टैंकरों से हुई सप्लाई

Fri, 13 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली ने बढ़ाया पेयजल संकट, टैंकरों से हुई  सप्लाई
drinking water
फिरोजाबाद। बुधवार की देर शाम आई आंधी-बारिश में सैकड़ों विद्युत पोल टूटने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया। दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक टैंकरों की मांग के लिए फोन बजते रहे।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में पेयजल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिन पूर्व आई तेज आंधी तूफान ने पेयजल की समस्या को गंभीर बना दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के सबस्टेशनों से जुड़े फीडरों की आपूर्ति शुक्रवार को भी सुचारु नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में पेयजल टंकियां नहीं भर पा रही हैं। गुरुवार की रात तक आधी अधूरी टंकियां भर सकीं। ऐसी स्थिति में सुबह प्रतिदिन की अपेक्षा पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। आगरा गेट, सुहागनगर, हिमायूंपुर, रामलीला, नगला बरी सहित अधिकांश टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचने से सुबह से ही पानी के टैंकरों की डिमांड आने लगी।
विज्ञापन


ठारपूठा में टैंकर भरने वाले स्थान को काफी संख्या में लोगों ने घेर लिया। वह अपने-अपने क्षेत्रों में टैंकर ले जाने पर अड़ गए। पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए रहना गोविंद नगर में टैंकर भरने के लिए नया प्वाइंट बनवाया गया। किराए पर ट्रैक्टर लेकर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति कराई गई। जलकल विभाग के अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा ने बताया कि शाम तक 130 से 150 तक टैंकरों की आपूर्ति हो चुकी है। अभी तक लगातार टैंकर के लिए फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed