{"_id":"5abf910a4f1c1bb6618b4c5d","slug":"181522503946-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के प्रति हर सरकार उदासीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के प्रति हर सरकार उदासीन
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दिव्यांगों की समस्याओं पर हर सरकार संवेदनहीन रही है। पात्रता के बाद भी दिव्यांगों को मूलभूत अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। दिव्यांगों की हर सरकार में अनदेखी की गई है। यह बातें समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सामाजिक संस्था सक्षम के ब्रज, मेरठ, उत्तराखंड प्रांत के क्षेत्र संयोजक रामुकमार ने कहीं।
शनिवार को कचहरी रोड स्थित पचौरी कंपाउंड में पत्रकारों से उन्होंने कहा सर्व समाज के हित की बात करने वाले राजनीतिक दल सत्ता में आने के बाद दिव्यांगों की समस्याओं को भूल जाते हैं। दिव्यांगों को संगठित करके हक पाने के लिए आंदोलन छेड़ा जाएगा। दिव्यांगों की समस्याओं का निदान कराने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। संगठन का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर समस्याओं का समाधान कराएगा।
संगठन द्वारा पांच जून का पर्यावरण दिवस, 20 जून को संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। क्षेत्र संयोजक ने जिला कार्यकारिणी गठित कर दी। संगठन में हरीओम नरायण पचौरी अध्यक्ष, राममोहन मिश्रा उपाध्यक्ष, नरेंद्र बंसल सचिव, दीपेंद्र सिंह राठौर सह सचिव, गीता सिंह महिला प्रमुख, शेरबहादुर सिंह कार्यालय प्रमुख, दुर्गेश कुमार, उमेश चंद्र मौर्य प्रकोष्ठ प्रमुख बनाए गए हैं। विभाग मंत्री सर्वेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।