{"_id":"5a7f27f84f1c1ba1268b9869","slug":"181518282744-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले से गूंज रही तीर्थनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले से गूंज रही तीर्थनगरी
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
lord shiva
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शिवभक्त कांवड़ियों का रेला अब उमड़ने लगा है। मार्गों पर कांवड़ियों की बड़ी-बड़ी टोलियां दिखाई दे रहीं हैं। मार्ग बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं। बस, ट्रेन सभी जगह कांवड़ियों की भीड़ दिखाई पड़ रही है। तीर्थ नगरी से लहरा पहुंचकर भोले के जयकारे के साथ अपनी कांवड़ उठाकर शिव भक्त अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं, लेकिन कासगंज की हिंसा का साया कांवड़ यात्रा पर नजर आ रहा है। पहले के मुकाबले कांवड़ियों की संख्या में गिरावट बताई जा रही है।
शनिवार से कावडिय़ों की भीड़ उमड़ने लगी। राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से आने वाले कांवड़िये तीर्थ नगरी पहुंच रहे हैं। गंगा स्नान के बाद कांवड़ भरकर अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। इनमें महिला कांवड़ियों की संख्या भी अच्छी खासी है। सोरों से शुरू होकर कासगंज के बाजारों में बड़ी संख्या में ऐसी टोलियां दिखाई दे रहीं हैं।
बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भी धर्ममय हो रहा है। शिवरात्रि पर्व में अब दो दिन का समय ही शेष है। इन दो दिनों में कांवड़ियों की संख्या में अब और भी इजाफा होगा। प्रदेश के समीपवर्ती जनपद के कांवड़ियों की दस्तक शुरू हो जाएगी। राजस्थान के सैहपऊ भोला के कांवड़िये मुकेश शर्मा ने बताया कि इस बार कुछ कम शिव भक्त आए हैं। कासगंज में हुए विवाद के कारण ऐसा हुआ है, लेकिन वह लगातार 37 वर्षों से कांवड़ भर रहे हैं।