{"_id":"5a7b07ed4f1c1b387b8b50a6","slug":"181518012397-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतों पर बैठकर नहीं देख सकेंगे लठामार होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतों पर बैठकर नहीं देख सकेंगे लठामार होली
Updated Wed, 07 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा) लठामार होली पर यूपी, हरियाणा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियाें की मौजूदगी की संभावना ने बरसाना में सुरक्षा का दायरा सख्त कर दिया है। मेला क्षेत्र में धर्मशाला, गेस्टहाउस और आवासीय भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्लानिंग है कि इस बार छतों पर बैठने से लोगों को रोका जाए।
बरसाना की प्रसिद्ध लठामार होली के मौके पर इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हरियाणा और मणिपुर के मुख्यमंत्री भी यहां पहुंच रहे हैं। संभावना है कि राजस्थान सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में वीवीआईपी और आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मशक्कत शुरू कर दी है।
पुलिस ने सभी स्थानीय होटल-धर्मशाला संचालकों से उनके सभी कर्मचारियों का सत्यापन कराने के लिए नोटिस दिए हैं। साथ ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं कि 21 से 24 फरवरी के बीच यहां रुकने वाले यात्रियों का सत्यापन कराने के बाद ही उन्हें रुकने दिया जाए।
विज्ञापन
कस्बे के होली मेला क्षेत्र रंगीली गली, सुदामा चौक, कटारा चौक आदि इलाकों में रहने वाले सभी स्थानीय लोगों के परिवार के सभी सदस्यों के पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर थाने में दर्ज कराने की भी तैयारी है। इसके अलावा मेला क्षेत्र के मकानों की छतों पर बैठकर होली देखते वालों को भी इस बार रोकने की योजना पर काम हो रहा है। ऐसे में भीड़ के दबाव में हादसे की संभावना बनी रहती है। इसलिए ऐसे मकानों की छतों पर बैठना प्रतिबंधित होगा। ऐसे 125 भवन स्वामियों को इस बाबत नोटिस जारी किए हैं।
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर का कहना है कि लठामार होली के मौके पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के साथ वीवीआईपी को मद्देनजर सुरक्षा को लेकर कार्ययोजना पर काम हो रहा है।