फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टीकाकरण कर रही नर्स को थप्पड़ मारा

टीकाकरण कर रही नर्स को थप्पड़ मारा

Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण कर रही नर्स को थप्पड़ मारा
कोसीकलां (मथुरा)। मुस्लिम बस्तियों में टीकाकरण का विरोध कर रहे परिवारों पर प्रशासन की सख्ती एक नर्स को भारी पड़ गई। विरोध कर रहे एक परिवार ने टीकाकरण में जुटी नर्स को थप्पड़ जड़ दिए। जिससे नर्स वहां से लौट आई। घटना से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भय व्याप्त है। डर के चलते नर्स मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन

बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करने के लिए मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। जिसका मोहल्ला निकासा में करीब 101 परिवार विरोध कर रहे थे। तमाम कोशिशों के बावजूद यहां लोग टीकाकरण के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार की सायं एसडीएम डा. राजेंद्र पेंसिया ने सख्ती कर 22 परिवारों का टीकाकरण कराया था। वहां भी टीकाकरण का जमकर विरोध के बाद टीम से झड़प हुई। एसडीएम के वापस होने के बाद नर्सें टीकाकरण में जुटी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय टीकाकरण का विरोध कर रहे एक परिवार की महिलाएं आईं और उसने नर्स को थप्पड़ जड़ दिए। इससे नर्सों में भगदड़ मच गई। मारपीट देखकर सभी भयभीत हो गई। देर शाम पूरा स्टाफ अस्पताल में पहुंच गया। मामले को लेकर चिकित्सा प्रभारी डा. स्वतंत्र सक्सेना ने मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। उधर, पीड़ित नर्स ने मामले पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed