{"_id":"5a391a554f1c1bb34a8b73c2","slug":"181513691733-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से तीन लाख के जेवरात-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से तीन लाख के जेवरात-नकदी चोरी
Updated Tue, 19 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोतवाली के मोहल्ला मनोहरपुरा बजरिया में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक लल्लू पहलवान पुत्र नन्हें पहलवान अपनी बेटी की शादी में मैरिज होम में थे। चोरी की सूचना उन्हें पड़ोसियों ने दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
लल्लू पहलवान की बेटी हिना का निकाह था। पूरा परिवार मकान बंद कर भूतेश्वर स्थित रॉयल पैलेस में निकाह के कार्यक्रम में व्यस्त था। इसी बीच चोर घर से एक लाख रुपये, चार तोले सोना और आधा किलो चांदी के गहने ले गए। खास यह है कि पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सूचना नहीं दी। बावजूद इसके सूचना मिलते ही भरतपुरगेट पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।