{"_id":"5a316bbd4f1c1bca678c1523","slug":"181513188285-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाय के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाय के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम महमूदपुर में बालू खनन के दौरान ढाय के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया। मजदूर की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
रसीक (26) पुत्र अशफाक निवासी ग्राम चितहरा एवं राम किशोर बालू खनन पर मजदूरी करते हैं। खनन स्थल पर वे जब बालू भरने का कार्य कर रहे थे तभी दोनों ढाय के नीचे दब गए। ढाय गिरते देख आसपास के अन्य मजदूर दौड़कर वहां पहुंचे। बालू हटाकर दोनों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला। रसीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर ग्रामीण एवं परिवारीजन मौके पर आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार आसिफ खान राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां अवैध तरीके से खनन का कार्य चल रहा है। इससे जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने शव को भी काफी देर तक नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने अधिकारियों तक मामले को पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को चिकित्सालय भेजा गया है। रसीक की एक साल पहले ही शादी हुई है। उसके कोई भी बच्चा नहीं है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।