{"_id":"5a2556d54f1c1b3c3d8bb7bd","slug":"181512396501-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर को मथुरा में रहेगी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर को मथुरा में रहेगी चौकसी
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छह दिसंबर को लेकर मथुरा में चौकसी बढ़ा दी गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा के चौकस बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में भी अतिरिक्त फोर्स लगा दी गई है। सभी आला अधिकारी भी लगातार राउंड पर रहेंगे।
सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है मथुरा। यूं तो यहां हर वक्त ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहते हैं लेकिन अब छह दिसंबर को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी चौकस कर दिया गया है। होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस की निरंतर चेकिंग को कहा गया है। शहर के जो भी भीड़भाड़ वाले इलाके हैं वहां भी चौकसी बरती जा रही है।
पुलिस अफसरों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से भी निरंतर राउंड पर रहने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर निरंतर चेकिंग की जा रही है। प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों को भी चेक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि पूरी चौकसी बरती जा रही है। सभी थानाध्यक्षों की मीटिंग करके उन्हें निर्देश दिए जा रहे हैं। संगठनों द्वारा इस संबंध में जो भी कार्यक्रम किए जाते हैं उन पर भी निगाह रखी जा रही है।