{"_id":"5a24341e4f1c1ba12d8b63f9","slug":"181512322078-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम, चार बुजुर्ग बीमारों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम, चार बुजुर्ग बीमारों ने तोड़ा दम
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
ठंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा आफत बीमार बुजुर्गों की है। उनके लिए तो जाड़ा जानलेवा बना हुआ है। तभी तो जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही उनकी सांसें भी थमने लगी हैं। शनिवार की रात ही जिला अस्पताल में सीओपीडी, बुखार तथा एनीमिया से पीड़ित चार बुजुर्गों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
जनपद में पिछले तीन दिन से सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। ठंड के मौसम में बुजुर्गों की जान आफत में आ गई है। सांस, एनीमिया तथा बुखार आदि से पीड़ित बुजुर्ग इस सर्दी से लड़ नहीं पा रहे हैं। शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती औंछा थाना क्षेत्र के गांव उसनीदा निवासी कमला देवी (68) की बुखार से मौत हो गई।
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी ब्रजराज सिंह (55) को परिजनों ने शनिवार की शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें एनीमिया से पीड़ित बताया देर रात अस्पताल में ही ब्रजराज की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
औंछा थाना क्षेत्र के गांव दिलीप पुर निवासी अतर सिंह (70) को भी परिजनों ने शनिवार की देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सीओपीडी से पीड़ित अतर सिंह की देर रात मौत हो गई। किशनी थाना क्षेत्र के गांव कुड़रा निवासी लौंगश्री को भी परिजनों ने शनिवार की रात गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
देर रात उनकी भी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार लौंगश्री को एनीमिया की शिकायत थी। रविवार को भी जिला अस्पताल में एक दर्जन से अधिक बुजुर्ग को बुखार, एनीमिया तथा सांस रोग से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।
सीएमओ डॉ.अरिवंद कुमार गुप्ता का कहना है कि सर्दी के मौसम में बुजुर्गों की परेशानी बढ़ जाती है। वे कई प्रकार की बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। ऐसे में उनका ठंड से बचाव बेहद जरूरी है।