फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   फरिहा में 21 वोटों से जीती सपा

फरिहा में 21 वोटों से जीती सपा

Sat, 02 Dec 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
फरिहा में 21 वोटों से जीती सपा
sp logo
फिरोजाबाद/जसराना। फरिहा नगर पंचायत के लिए भाजपा एवं सपा के बीच सीधी टक्कर में सपा के अब्दुल हई ने बाजी मार ली। जिले की तीन नगर पंचायतों में से एक सीट मिलने पर सपा खेमे ने राहत महसुस की। अब्दुल हई ने भाजपा के प्रभजंन जैन को 21 वोटों से हराया।
विज्ञापन


फरिहा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 5607 मतदाताओं में से 4064 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं की गलती से 133 मत निरस्त तो 11 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। सपा एवं भाजपा में हुई सीधी टक्कर में सपा के अब्दुल हई को 882 मत मिले तो भाजपा के प्रभंजन जैन को 861 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर रही पूनम ने 780 एवं चौथे नंबर पर रहे जयकिशोर ने 745 मत प्राप्त किए। बसपा प्रत्याशी को मात्र 611 मत मिले। सपा की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फरिहा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल हई ने कहा कि फरिहा की जनता के प्यार एवं आशीर्वाद को विकास के रूप में चुकाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed