फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महानगर में आरक्षण ने बिगाड़ा वोट का गणित

महानगर में आरक्षण ने बिगाड़ा वोट का गणित

Mon, 27 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
महानगर में आरक्षण ने बिगाड़ा वोट का गणित
मतदान - फोटो : डैमो
मथुरा। महानगर में महापौर के चुनाव का गणित आरक्षण ने बिगाड़ दिया। सामान्य जाति के लोग तो मतदान केंद्रों पर कम ही नजर आए। एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी थी जो शनिवार को ही बाहर चले गए थे। कोई दिल्ली था तो कोई पहाड़ों की सैर तो गया था।
विज्ञापन


महानगर में मेयर पद का आरक्षण अनुसूचित जाति के लिए हुआ था। इस आरक्षण ने कइयों के ख्वाब तोड़ डाले थे। जो लोग पिछले कई महीने से मेयर के लिए फील्ड में उतरकर काम कर रहे थे उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया था। आरक्षण के आधार पर भी टिकट मांगने वालों की लाइन लग गई थी। दिल्ली से लखनऊ तक शोर मचने लगा। लेकिन टिकट मुकेश आर्य बंधु को मिला। मुकेश आर्य बंधु पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़े। उनके समर्थन में संगठन भी खड़ा नजर आया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा पूरी ताकत के साथ जुटे रहे लेकिन जिन लोगों को टिकट नहीं मिला उन्होंने खामोशी अख्तियार कर ली। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा से नाराजगी का मुद्दा भी इस चुनाव में गूंजता रहा। रविवार को जब मतदान हुआ तो सामान्य जाति के लोग मतदान में खुलकर हिस्सा लेते कहीं नजर नहीं आए। कई परिवार तो ऐसे भी थे जो घर के पास मतदान केंद्र होने के बाद भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed