फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सभी प्रत्याशियों का नाम लेकर मांगे वोट

सभी प्रत्याशियों का नाम लेकर मांगे वोट

Thu, 23 Nov 2017 11:41 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सभी प्रत्याशियों का नाम लेकर मांगे वोट
सीएम योगी
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाजपा नेताओं ने जोशीला स्वागत किया। वजनी माला पहनाई। मंच पर महापौर प्रत्याशी नूतन राठौर सहित निकायों के सभी उम्मीदवार थे। एक-एक प्रत्याशी का मुख्यमंत्री ने नाम लिया और जनता से समर्थन मांगा। योगी ने कहा कि फिरोजाबाद नगर निगम से महापौर प्रत्याशी पढ़ी-लिखी एमबीए हैं।
विज्ञापन


पीडी जैन कालेज मैदान में आयोजित सभा के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने के कारण नगर में भाजपा का मेयर होगा तो बेहतर विकास होगा। पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों को चुनाव में धूल चटाने का काम जिले के निकायों की जनता करेगी। भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी नूतन राठौर ने कहा शहर में पानी की समस्या का 2018 में हल हो जाएगा।
विज्ञापन


सफाई में सुधार के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगेगा। विशेष कॉल सेंटर खुलेंगे, सुगम यातायात व्यवस्था के लिए भूमिगत पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। दीनदयाल उपाध्याय सेंट्रल हॉल बनाने के साथ गायों के लिए कान्हा उपवन बनेगा। पूर्व सांसद प्रो. ओमपाल सिंह निडर ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे तभी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमें चेतावनी देते हैं। गुजरात के घटनाक्रम का जिक्र किया तो भीड़ ने तालियां बजाई। मंगल सिंह राठौर एडवोकेट, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, नगर विधायक मनीष असीजा ने विचार रखे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीएल वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। संचालन भाजपा नेता सत्यवीर गुप्ता ने किया।

मंच पर जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कंहैया लाल गुप्ता, निकाय चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिरोही, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, पूर्व सांसद स्वामी सुरेशानंद, लोकसभा पालक अश्वनी भारद्वाज, ब्रजप्रांत उपाध्यक्ष उदय प्रताप, मंगल सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, सुनील टंडन, डा. लक्ष्मी नरायन यादव, अरविंद्र पचौरी, पूर्व विधायक मोहन देव शंखवार,सुनील शर्मा,राजेंद्र बौहरे, आनंद अग्रवाल, महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी,शिवमोहन श्रोत्रिय,नवीन प्रकाश उपाध्याय, डा.अखिलेश शर्मा मौजूद रहे।


हेलीपैड पर पूर्व सभासद अजीत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को रामनाम का दुपट्टा पहनाया। सभा स्थल पर प्रमुख भाजपा नेताओं में अरविंद्र बघेल, पवन दीक्षित, अमित गुप्ता, पंकज अग्रवाल, महेश पूरन, गम्मा पंडित, आनंद अग्रवाल, अनिल यादव, सौरभ गर्ग, विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष प्रभाष्कर राय, ज्ञानश्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed