{"_id":"59f5e5af4f1c1b87698b827f","slug":"181509287343-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में लग रही एनओसी के लिए भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में लग रही एनओसी के लिए भीड़
Sun, 29 Oct 2017 08:17 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : demo pic
Link Copied
मथुरा। निकाय चुनावों की रणभेरी बजते ही मेयर-पार्षद के दावेदारों की नगर निगम में लाइन लग गई है। तहसील पर भी यही स्थिति है। निकाय चुनावों में राजनीतिक दलों द्वारा टिकट वितरण की प्रक्रिया अभी जारी है। तमाम दावेदार राजनीतिक दलों के नेताओं के यहां लाइन में लगे हैं और बायोडाटा दे रहे हैं। टिकट की घोषणा से पहले ही तमाम दावेदार नगर निगम से एनओसी बनवा रहे हैं। करीब 60 दावेदारों ने नगर निगम में एनओसी के लिए आवेदन किया है। यह एनओसी निगम के टैक्स विभाग, रेवेन्यू विभाग और नजूल विभाग द्वारा दी जाती है। निगम द्वारा पुष्ट किया जाता है कि नगर निगम के दावेदार पर निगम का कोई टैक्स, किराया बकाया नहीं है या फिर उनके द्वारा किसी भी प्रकार की नजूल की भूमि पर कोई कब्जा नहीं किया गया है। यह एनओसी नामांकन करते समय दाखिल करनी होती है। सहायक नगर आयुक्त डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। दावेदारों के रिकार्ड की जानकारी की जा रही है। तहसीलों में भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।