फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कर्मचारियों ने नई पेंशन प्रणाली की निकाली शवयात्रा

कर्मचारियों ने नई पेंशन प्रणाली की निकाली शवयात्रा

Thu, 12 Oct 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने नई पेंशन प्रणाली की निकाली शवयात्रा
पुरानी पेंशन के ‌ल‌िए हुंकार भरते लोग - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। अटेवा के तत्वावधान में गुरुवार को पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर नई पेंशन प्रणाली की शव यात्रा निकाली र्गई। शव यात्रा में अटेवा के सहयोग में जनपद के 15 से अधिक संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। ईशन नदी पर पुतले का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई कोई एक संगठन अकेले नहीं लड़ सकता। इसलिए अटेवा ने सभी संगठनों के सहयोग से आंदोलन का निर्णय लिया है। नई पेंशन प्रणाली की शव यात्रा के प्रभारी मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह भदौरिया ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का आधार है।
विज्ञापन


अभय प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। जिला संरक्षक आराध्य पांडेय ने कहा कि नई पेंशन प्रणाली बाजारू है। कर्मचारियों को तो पेंशन चाहिए। अटेवा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कचहरी रोड स्थित क्रिश्चियन इंटर कालेज से ईशन नदी तिराहे तक शव यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ईशन नदी पहुंच कर शव के प्रतीक पुतले का दाह संस्कार किया। मौके पर धर्म सिंह भदौरिया, सुखेंद्र प्रताप सिंह, मोहित जैन, सुनील कुमार सिंह, पवन यादव, राजेंद्र सिंह तनेजा, आशीष यादव, राजीव मिश्रा, सचिन पाल, डॉ. अनिल कुमार, ओमेंद्र, गोविंद पांडेय, श्याम किशोर, अजयवीर सिंह, विकास चौहान, सचिन यादव, सुजीत चौहान, संजीव, हरेंद्र यादव, मनोज कुमार आदि रहे।



शव यात्रा में अटेवा को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, माध्यमिक शिक्षक संघ, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, जूनियर शिक्षक संघ, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन, कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, बेसिक शिक्षक परिषद एसोसिएशन, एलटी शिक्षक संघ व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का समर्थन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed