फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सस्ती लोकप्रियता के लिए फर्जी फायरिंग का सहारा

सस्ती लोकप्रियता के लिए फर्जी फायरिंग का सहारा

Thu, 21 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सस्ती लोकप्रियता के लिए फर्जी फायरिंग का सहारा
फिरोजाबाद। नगर विधायक ने असली मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने, सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से अपने आवास पर हमला एवं फायरिंग का सहारा लिया है। सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि नगर आयुक्त के समर्थन में सपा ने मंगलवार को पैदल मार्च निकाला था इससे कुपित होकर नगर विधायक ने यह षडयंत्र रचा।
विज्ञापन


भाजपा विधायक पर डॉ. शशि कुमार को दबाव में लेकर गलत प्रमाण पत्र जारी करने, नगर आयुक्त को धमकी देकर लगातार गलत काम करने के लिए दबाव बनाया जाता है। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा विधायक अपनी गरिमा को भूलते जा रहे हैं। सपा सांसद के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से बाज आएं।
विज्ञापन


जनता में लगातार गिरते जनाधार से घबराकर अपने घर पर फायरिंग इसलिए कराई कि कैसे भी जनता का ध्यान हट जाए। पूर्व विधायक रमेशचंद्र चंचल ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि दो दिन में भाजपा विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो सपा भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता में पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, धर्म सिंह शंखवार, योगेश गर्ग, नीरज यादव, आदर्श यादव धन्नू मौजूद थे। उधर सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राजनरायन गुप्ता मुन्ना ने कहा है कि सपा के शासन में विधायक के घर पर कभी हमला नहीं हुआ।

भाजपा शासन में कानून व्यवस्था क्या हाल है यह आसानी से समझा जा सकता है। घटना की प्रशासन जांच कराए। विधायक के आवास पर फायरिंग के मामले में सपा सांसद अक्षय यादव ने कहा है कि भाजपा के शासन में भाजपा के ही विधायक सुरक्षित नहीं हैं। किसी ने उनके आवास पर फायरिंग कर दी। प्रशासन को इसकी गहराई से जांच करनी चाहिए।


सदर विधायक और नगर आयुक्त के बीच चल रहे प्रकरण को लेकर स्वामी प्रसाद ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेय होता है। सुहागनगरी के औद्योगिक आस्थान में व्याप्त समस्याओं को लेकर उद्योग विभाग के मंत्री से वार्ता कर कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed