{"_id":"59b825db4f1c1be97f8b661f","slug":"181505240539-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल निर्धारित काउंटर पर ही करें जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल निर्धारित काउंटर पर ही करें जमा
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
विद्युत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान निर्धारित काउंटरों पर ही करें। आनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है। उपभोक्ता बिचौलियों से बचें। उक्त बातें अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा ने कही हैं।
पावर हाउस स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि ठगी की शिकार खरगजीत नगर निवासी रामबेटी की शिकायत पर जांच कराई गई है। इसमें पता चला उसको बिल जमा करने के नाम पर दी गई रसीद फर्जी है। पीड़िता को पता तब चला जब उसके पास दूसरे महीने का बिल पहुंचा और उसमें पिछले महीने का बिल शामिल किया गया था।
उसने जब कार्यालय पहुंचकर जानकारी तो जांच में पता चला के महिला को बिल जमा करने के नाम पर दी गई रसीद फर्जी है। पीड़ित महिला ने अधीक्षण अभियंता सहित अधिशासी अभिंयता शहरी क्षेत्र एससी शर्मा से शिकायत की। महिला ने अधिकारियों को उस व्यक्ति का नाम भी बताया है, जिसको उसने बिल जमा कराने के लिए 24 अगस्त 2017 को 3787 रुपये दिए थे। उसी व्यक्ति ने उसको फर्जी रसीद दी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने उसके संबंध में अपने स्तर से जानकारी करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी है। महिला को दी गयी रसीद कहां तैयार की गयी है इस संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है। अधिशासी अभियंता शहरी क्षेत्र ने उपभोक्ताओं से कहा है विभाग के निर्धारित काउंटरों पर ही बिल जमा करके परेशानी से बचा जा सकता है। शहरी क्षेत्र में विभाग के नौ निर्धारित काउंटर काम कर रहे है।