{"_id":"59a6ceb84f1c1b55738b477d","slug":"181504104120-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के आदेश पर 13 दुकानें ध्वस्त कीं, आश्रम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के आदेश पर 13 दुकानें ध्वस्त कीं, आश्रम तोड़ा
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड/गोवर्धन (मथुरा)। विकास प्राधिकरण ने बुधवार को एनजीटी के आदेश पर गिरिराज परिक्रमा मार्ग में जेसीबी से 13 दुकानों एवं एक आश्रम को ध्वस्त कर दिया। राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में लुटेरिया हनुमान के सामने बनी पाल मार्केट की सभी दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही एडीएम वित एवं राजस्व एवं प्रभारी सचिव रविंद्र कुमार के निर्देशन में की। एई राजीव शर्मा ने बताया कि नरेश बघेल की 13 दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया। इसके अलावा रामधाम त्यागी आश्रम में भी आंशिक तोड़फोड़ की गई। उन्होंने चिन्हित पक्के निर्माण को दो दिन में हटाने की बात कही। उधर, लोगों ने नाराजगी जताकर अधिकारियों से बात भी की।
विकास प्राधिकरण की ओर से आन्यौर परिक्रमा मार्ग के साथ-साथ राधाकुंड परिक्रमा में गुर्जर कालोनी, संत कालोनी, राधा बिहार कालोनी आदि में ध्वस्तीकरण किया गया है। एडीएम एवं प्रभारी सचिव विप्रा रविंद्र कुमार ने बताया कि एनजीटी न्यायालय के आदेशानुसार विकास प्राधिकरण ने चिन्हित दुकानों व मकानों पर कार्यवाही की जा रही है। न्यायालय के आदेश पर गिरिराज जी के दायीं तरफ के पक्के निर्माण तोड़े जा रहे हैं। गिरिराज जी की साइड के सभी पक्के निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। कार्यवाही जारी रहेगी। इस मौके पर विप्रा तहसीलदार रवि शंकर, जेई अशोक चौधरी, एई राजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन कमलेश सिंह आदि रहे।