{"_id":"59a057264f1c1b4f138b4685","slug":"181503680294-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जनपद में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जनपद में आज
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर 26 अगस्त को आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला संयोजक सुशील पौनिया ने बताया कि कक्षा नौ व दस के छात्रों के बौद्घिक विकास के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जनपद में 17 मंडलों के कक्षा नौ व दस के 21 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे।
207 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 250 कार्यकर्ता परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। 1200 अध्यापक, कक्ष निरीक्षक व 15 कक्ष नियंत्रक बनाए गए हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए दीपक राजौरिया को टूंडला नगर, टूंडला दक्षिण, अशोक शर्मा को शिकोहाबाद नगर, मक्खनपुर, अनिल यादव को खेरागढ़, संजय को सिरसागंज, अरॉव, रामवेश को पदनपुर पश्चिम, मदनपुर पूरब की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
उदयप्रताप सिंह, डा. रामकैलाश यादव, पंकज गुप्ता, बीएल वर्मा, सुशील पौनिया भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं को देखेंगे। जनु बाबा विद्यालय शिकोहाबाद में उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई जाएंगी। 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र व टॉप टेन में आने वालों को मैडल प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम पांच सितंबर को होगा घोषित । प्रमाण पत्र 25 सितंबर को दिए जाएंगे।