फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महासफाई अभियान

सफाई के महाअभियान पर दस अधिकारी रखेंगे नजर

Fri, 18 Aug 2017 03:42 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
महासफाई अभियान
jhadu - फोटो : अमर उजाला
आगरा। शासन के आदेश पर अब शहरों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 17 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा। पूरे प्रदेश में कूड़ा सफाई, पेयजल, पालिथीन, नाली सफाई सहित आठ बिंदुओं पर काम होगा। इसकी शुरुआत गुरुवार से हो गई है। अभियान की मानीटरिंग के लिए 10 अधिकारियों को लगाया गया है। हर रोज इसकी रिपोर्ट शासन को जाएगी।
विज्ञापन


उप नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि शासन ने सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के जिन जिलों में जापानीज इंसेफलाइटिस का असर है वहां यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। अभियान में विशेष कार्यदल बनाकर मशीन व अन्य उपकरणों की मदद से कूड़ा उठाया जाएगा। साथ ही उसे लैंडफिल साइट तक पहुंचाना होगा। नालों की सफाई मशीनों के माध्यम से कराई जाएगी। प्रतिबंधित पालिथीन के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। शुद्ध पेयजल सप्लाई कार्य के लिए पाइप लाइनों को दुुरुस्त किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई हैंडपंप से होती है वहां क्लोरीन की टैबलेट बांटी जाएंगी।
विज्ञापन


खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत शौचालयों की दशा में सुधार, लोगों को जागरूक करने का काम चलेगा। बरसात के समय जलभराव की निकासी की व्यवस्था होगी। बैक्टीरिया जनित रोगों की रोकथाम को दवा का छिड़काव होगा। नगर निगम को मार्ग प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानीटरिंग को अधिकारी नामित
अपर नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत की कार्यवाही की रिपोर्ट हर शाम शासन को निर्धारित प्रारूप पर भेजनी होगी। शासन स्तर से कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है या खुफिया तरीके से रिपोर्ट शासन तक पहुंच सकती है। मानीटरिंग के लिए स्थानीय स्तर पर दस अधिकारियों को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed