{"_id":"59948d484f1c1b360d8b45ab","slug":"181502907720-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिंह बघेल कोर्ट में हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिंह बघेल कोर्ट में हाजिर
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट जाते हुए एसपी सिंह बघएल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद।
प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल बुधवार को जिला न्यायालय में उपस्थित हुए। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुनवाई होनी थी। इस दौरान कुछ फरियादियों ने ही उनके समक्ष समस्याओं को रखा। उसे निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
जिले में 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल खुद ही भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। चुनाव के दौरान जुलूस निकालने के कारण उनके ही खिलाफ शिकोहाबाद- जसराना थाना में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज थे। इन मामलों की सुनवाई के ही दौरान कैबिनेट मंत्री प्रो. बघेल अक्सर उपस्थित होते हैं। बुधवार को जसराना एवं शिकोहाबाद में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की सुनवाई एसीजेएम की कोर्ट में होनी थी।
इसके कारण वह दोपहर करीब एक बजे न्यायालय में उपस्थित हुए। सुरक्षागार्ड एवं स्टाफ को बाहर छोड़कर ही वह न्यायालय का सम्मान करते हुए कोर्ट में हाजिर हुए, इस दौरान हाजिरी लगाने के बाद बाहर निकले तो समर्थकों के साथ ही कुछ फरियादियों ने उन्हें घेर लिया। किसी ने तो पुलिस उत्पीड़न, किसी ने बिजली के बिल की समस्याएं बताईं। प्रो. बघेल के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल, कन्हैया लाल गुप्ता मौजूद थे।