फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अफसरों की लापरवाही से रुक गई सांसद निधि, हेमामालिनी नाराज

अफसरों की लापरवाही से रुक गई सांसद निधि, हेमामालिनी नाराज

Sun, 06 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
अफसरों की लापरवाही से रुक गई सांसद निधि,  हेमामालिनी नाराज
बैठक में मौजूद सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। हेमामालिनी ने शनिवार को जिला विकास समिति की बैठक में सांसद निधि के कार्य समय पर पूर्ण न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से कार्य पूर्ण करने की रिपोर्ट न देने के कारण आगामी निधि का बजट जारी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


पिछले तीन साल के दौरान सांसद निधि में आई धनराशि 12.5 करोड़ के उपयोग की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि पिछले छह माह से कई विभागों की रिपोर्ट नहीं आ रही है। इसके कारण छह माह से सांसद निधि की अगली किस्त जारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि नेडा, ग्रामीण विकास विभाग, डीआरडीए की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। संबंधित अफसरों ने अवगत कराया कि नेडा ने 594 सोलर लाइट के सापेक्ष 516 लगा दी हैं, इसकी रिपोर्ट जल्द भेजने का आश्वासन दिया। इसी तरह डीआरडीए से 15 हैंडपंप के सापेक्ष 12 लगा दिए हैं, इसकी रिपोर्ट भी जल्द उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। बैठक में सीडीओ, एसडीएम सहित निधि के विकास से जुडे़ अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


जून तक पूरी होगी जिले के संपूर्ण विद्युतीकरण की योजना
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का जिले में हो रहे क्रियान्वयन से सांसद हेमामालिनी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने योजना के अंतर्गत हो रहे विद्युतीकरण संबंधी सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश विद्युत विभाग के अफसरों को दिए। शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में योजना की बैठक में विद्युत विभाग के अफसरों ने अवगत कराया गया कि 150 करोड़ से अधिक की इस योजना को जून 18 तक पूर्ण किया जाना है। इसमें 1142 गांव और मजरों का विद्युतीकरण शामिल है। इनमें से 1048 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसमें 817 मजरे भी शामिल हैं। विधायक पूरन प्रकाश ने सवाल उठाया कि इसका भौतिक सत्यापन होना चाहिए। विद्युत अफसरों ने सांसद हेमामालिनी को अवगत कराया कि एपीएल और बीपीएल कार्ड धारकों को दिए जा रहे कनेक्शन की प्रक्रिया में अब तक 13013 परिवारों को बिजली के कनेक्शन जारी किए गए हैं। इस मौके पर गोवर्धन के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह और सीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed