{"_id":"597636134f1c1b3a088b46df","slug":"181500919315-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश महादेव के अभिषेक को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश महादेव के अभिषेक को उमड़े भक्त
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
अागरा में कैलाश महादेव मंदिर
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शहर के अति प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर का वार्षिक मेला आयोजित किया गया। रविवार शाम को शुभारंभ के बाद सोमवार देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। रविवार रात दो बजे से सोमवार रात मंदिर के कपाट बंद होने तक पैर रखने को भी जगह नहीं मिली। चारों ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले का जयघोष ही सुनाई दिया।
मंदिर में एक ही जलहरी में स्थापित दो शिव लिंगों का रात दो बजे शृंगार किया गया। इसके बाद महंत निर्मल गिरि के सानिध्य में औघड़दानी का रुद्राभिषेक हुआ। इसके बाद कांवड़ियों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। सुबह इंद्र देव ने भी मेघ वर्षा कर बाबा का अभिषेक किया। भक्तों ने गंगाजल, यमुना जल, जल, दूध, दही, शहद, धतूरा, बेल पत्र, रोली, चावल अर्पित कर मंगल कामना की।
यमुना के तट पर स्नान करने वालों की भीड़ रही। व्यवस्थाएं सतीश चंद गोस्वामी, सोमेश गिरि, विपिन गिरि, चंद्रकांत गिरि आदि ने संभाली। रात 12 बजे महाआरती के बाद कपाट बंद कर दिए गए। इसके अलावा मन:कामेश्वर, रावली महादेव, बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिरों में भी भीड़ रही।
विज्ञापन
मेले में रही जबरदस्त भीड़
मेले में जबरदस्त भीड़ रही। गुरुद्वारा गुरु का ताल से कैलाश मोड़ से आगे तक सड़क के दोनों और झूले, मिठाई, खिलौने, चाट पकोड़ी आदि की दुकानें लगी थीं। मेले की वजह से हाईवे को बंद कर दिया गया था।
सिकंदरा स्मारक में भी भीड़
सोमवार को सिकंदरा स्मारक में प्रवेश नि:शुल्क था। इसके चलते स्मारक में जबरदस्त भीड़ रही। इस कारण सिकंदरा स्मारक की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं।
जगह-जगह लगे भंडारे
श्रद्धालुओं के जगह-जगह भंडारे, ठंडे और मीठे पानी की प्याऊ लगाई गई। संत बाबा प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा गुरु का ताल के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। व्यवस्थाएं हरपाल सिंह, रणजीत सिंह, बलवीर सिंह, टीटू सिंह, बंटी ग्रोवर आदि ने संभाली। भाजपा महानगर द्वारा लगाए गए खोया-पाया शिविर, चिकित्सा शिविर का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने किया। मेला संयोजक जितेंद्र भारद्वाज, रामकुमार जादौन, केके शिवहरे आदि उपस्थित रहे। कैलाश उत्सव समिति के भंडारे में व्यवस्थाएं अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, निर्देश तिवारी, दीपक अग्रवाल ने संभाली
अगले सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव का मेला
श्रावण मास के चौथे सोमवार को शाहगंज स्थित पृथ्वीनाथ महादेव का मेला आयोजित किया जाएगा। यह भी शहर का अति प्राचीन मंदिर है। बताया जाता है कि इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने कराया था। पृथ्वीनाथ मंदिर के आसपास अभी से मेले जैसा माहौल है।