{"_id":"596515464f1c1b3d488b46e1","slug":"181499796806-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा पंडितजी का गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा पंडितजी का गांव
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का गांव नगला चंद्रभान अब पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। सूबे की सरकार ने अपने बजट में गांव के विकास और उसमें पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार योजनाओं के लिए 5 करोड़ की धनराशि आवंटित की है।
फरह निकट नगला चंद्रभान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली है। यहां उनकी वो कुटिया भी है जिसमें वो आखिरी दिनों में रहे थे। लेकिन अभी तक की सरकारों ने इस गांव की तरफ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कुछ खास कार्य नहीं किया। जबकि मथुरा में रिकॉर्ड 4 करोड़ पर्यटकों का आगमन होता है।
योगी सरकार ने अपने बजट में इस गांव में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पांच करोड़ का बजट जारी किया है। इसमें गांव में पार्क, फाउंटेन, ओपन थियेटर सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। यहां पर्यटन विभाग की ओर से एक ऑडियो-वीडियो गैलरी बनाने का भी प्रस्ताव है। जिसमें यहां आने वाले पर्यटकों को पंडित की मानवता के प्रति सोच, सादगी भरी जीवनशैली को दर्शाया जाएगा।