फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डीएलसी ने खत्म कराया अनशन

डीएलसी ने खत्म कराया अनशन

Tue, 04 Jul 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
डीएलसी ने खत्म कराया अनशन
श्रमिकों को जूस पिलाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। औद्योगिक क्षेत्र की दो इकाइयों में कार्य से हटाए गए श्रमिकों द्वारा पांच दिनों से क्रमिक अनशन किया जा रहा था। डिप्टी लेबर कमिशभनर पीके सिंह ने मंगलवार को समझौता वार्ता के उपरांत श्रमिकों का अनशन समाप्त करा दिया।
विज्ञापन


ज्ञात रहे औद्योगिक आस्थान स्थित लालजी बोर्ड इंडस्ट्रीज और दयाल बोर्ड इंडस्ट्रीज में कार्यरत श्रमिकों को 20 मई को अपना हक मांगने पर कार्य से हटा दिया। शासन-प्रशासन तक शिकायत करने पर भी समस्या का निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन


30 जून से श्रमिकों ने श्रम कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। पांच दिन से लगातार क्रमिक अनशन जारी था। कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ के मंत्री भूरी सिंह यादव ने श्रमिकों की समस्या के संबंध में डीएलसी को अवगत कराया था। श्रमिक संगठन की सूचना पर डीएलसी पीके सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे लेबर कालोनी स्थित श्रम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवायोजक व श्रमिक संगठन पदाधिकारियों से मध्य सौहार्र्द वातावरण में चली वार्ता के श्रमिकों की न्यूनतम वेतन, ईएसआई, ईपीएफ का भुगतान, माह में चार अवकाश, आठ घंटे कार्य की मांगों को मान लिया गया। डीएलसी ने क्रमिक अनशन पर बैठे श्रमिकों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। इस दौरान सेवायोजक पक्ष की ओर से ओमकार विज, श्रमिक संगठन की ओर भूरी सिंह यादव, नवल सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह, चेतराम यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed