फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मकान के ताले तोड़कर गहने, नकदी समेत लाखों की चोरी

मकान के ताले तोड़कर गहने, नकदी समेत लाखों की चोरी

Thu, 22 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
मकान के ताले तोड़कर गहने, नकदी समेत लाखों की चोरी
चोरी की पड़ताल करते ‌फ‌िंगर प्र‌िंट ‌व‌िशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी और लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए। सुबह पड़ोसियों दरवाजे खुले देखे, तो इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों ने भी आकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला चिश्तीनगर निवासी सलीम ठेकेदार की दूसरी पत्नी शबनम आरा बच्चों का दाखिला कराने के लिए 14 जून को कानपुर गई थी। तब से सलीम मकान का ताला लगाकर अपनी पहली पत्नी जमीला बेगम के साथ दूसरे मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार शाम को शबनम बच्चों को छोड़कर घर आई थी। लेकिन वह भी जमीला बेगम के घर ही रात रूक गई। रात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर घुसे। अलमारी में रखे करीब 40 हजार रुपये, लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सलीम मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। खबर लगते ही रामगढ़ थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच फिंगर प्रिट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


जिस हिसाब से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उससे यह लगता है कि चोरों को सलीम के घर के बारे में पूरी जानकारी थी। इसलिए चोरों ने उस कमरे में धावा बोला, जिसमें सोने चांदी के गहने, नकदी रखी थी। जबकि मकान में बने अन्य कमरों में रखा सामान पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed